कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने CPI पर उनके खिलाफ अपने अभियान के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी विरोधी वोटों को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के दिग्गजदज नेता थरूर ने वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर CPI के रुख में विरोधाभास की तरफ इशारा करते हुए CPI की रणनीति की कड़े शब्दों में आलोचना की है।
कांग्रेस नेता थरूर ने तिरुवनंतपुरम के लोगों की 15 साल की सेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए कहा कि, उनका काम खुद बोलता है।