दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में श्रद्धालुओं का आना और गंगा एवं त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाना अनवरत जारी है। वहीं मेला प्रशासन के अनुसार, 11 जनवरी से 16 जनवरी तक इन 6 दिनों में 7 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इस बयान के मुताबिक गुरुवार को ही 30 लाख से ज्यादा लोगों ने महाकुंभ में गंगा में स्नान किया। राज्य की योगी सरकार को महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है।
प्रयागराज में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं और स्नान करने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।
Comments (0)