UP के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार और सुविधाओं में वृद्धि का बड़ा असर हुआ है। यहां आने वाले बाबा के भक्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में भी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है।
ऐसी मान्यता है कि, सनातन परम्परा में दान से विशेष पुण्य मिलता है। धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा व दान कर रहे हैं।