26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारी एक महीने पहले ही शुरु हो जाती है। इस दिन कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य का प्रदर्शन करता है। जिसमें तीनों भारतीय सेना और राज्यों की झाकियां निकलती हैं। कर्तव्य पथ पर सोमवार सुबह भी सेना के जवानों ने परेड की रिहर्सल की।
कर्तव्य पथ पर चल रही परेड रिहर्सल में जवान ऊंटों के ऊपर बैठे हुए हैं। बीते साल 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंट सवार टुकड़ी में पहली बार पुरुष जवानों के साथ महिला कर्मी शामिल हुई थीं।
कर्तव्य पथ पर सोमवार सुबह भी सेना के जवानों ने परेड की रिहर्सल की।
Comments (0)