श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह का दर्शन अब प्राकृतिक गुफा से कर पाएंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार से पूजा अर्चना के बाद गुफा को दोबारा खोल दिया गया है। मंदिर में इस समय श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। ऐसे में प्राकृतिक और पुरानी गुफा को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। इस गुफा के माध्यम से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक दर्शन होंगे। इसके बाद शाम साढ़े 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दर्शन कराया जाएगा। एक दिन में करीब 12 घंटे के लिए ये गुफा खोली जाएगी।
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने मंदिर में पूजा करने के बाद तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा दर्शनार्थियों के लिए खोल दी गई है।
Comments (0)