New Delhi: देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक,कोंकण, गोवा और गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। साथ ही आज दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज बारिश हो सकती है। अगले कुछ घंटों में गुरुग्राम पालम, द्वारिका, दक्षिणी दिल्ली और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, कर्नाटक,कोंकण, गोवा और गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
Comments (0)