New Delhi: आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब संसद में पहुंचे तो उनके पहनावे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राहुल गांधी आज अपने पुराने लिबास पजामा कुर्ते में एक बार फिर से नजर आए हैं। जिसके बाद से ही उनके लिबास को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। बीते कुछ सालों से हम सब राहुल गांधी को सफेद टी-शर्ट में देख रहे हैं। लेकिन इससे पहले राहुल कुर्ता पजामा भी पहना करते थे। जिसे लेकर खूब चर्चाएं होती थीं। लेकिन हाल के कुछ वर्षों में उन्हें सिर्फ सफेद टी-शर्ट में ही देखा गया है। राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन (19 जून) पर 'व्हाइट टी-शर्ट' कैंपेन की भी शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह टी-शर्ट पारदर्शिता, दृढ़ता और सादगी का प्रतिनिधत्व करती है।
आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब संसद में पहुंचे तो उनके पहनावे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राहुल गांधी आज अपने पुराने लिबास पजामा कुर्ते में एक बार फिर से नजर आए हैं।