लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश में आचार संहिता लग गई है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच बीजेपी से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेठी जिले में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे ‘राजेश्वर प्रताप सिंह थौरी’ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।
कांग्रेस पर स्मृति ईरानी ने निशाना साधते हुए कहा कि, जो काम 50 साल में कांग्रेस नहीं कर पाई, वह काम 5 साल में भाजपा ने कैसे कर दिया।