Ajay Alok - बिहार में महागठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुखर प्रवक्ता रहे अजय आलोक ( Ajay Alok ) को जून 2022 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। JDU से निलंबन के लगभग 10 माह बाद अब अजय आलोक ने अपने लिए नया सियासी ठिकाना खोज लिया है। अजय आलोक ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजय आलोक को पार्टी में शामिल कराया है
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजय आलोक को पार्टी में शामिल कराया है। केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, जो विकास को जीवन की अपनी यात्रा मानते हैं, ऐसे सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। डॉ. अजय आलोक का BJP में जाना नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है। आपको बता दें कि, हाल में ही खगड़िया में एक साथ 101 नेता और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से JDU पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
ऐसा लग रहा है कि अपने परिवार में आया हूं
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद डॉ. अजय आलोक ने कहा कि, बीजेपी में आकर ऐसा लग रहा है कि अपने परिवार में आया हूं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी केनेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मैं उनकी इस सोच से प्रभावित हुआ हूं। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल के मुद्दे पर भी बात करते हुए अजय आलोक ने कहा कि, केजरीवाल जी ने देश को धोखा दिया है जो कहा उसके विपरीत काम किया है, वो किसी भी कानून को किसी भी प्रॉपर्टी को तोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें - भोपाल लौट रही Vande Bharat Train के साथ हुआ हादसा, ग्वालियर स्टेशन के पास गाय से टकराई
Comments (0)