VD Sharma - कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अपने पूरे चरम पर हैं। बीजेपी के तमाम बड़े नेता भाजपा के पक्ष में माहौल करने लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश से भी नेता यहां प्रचार के लिए पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ( VD Sharma ) चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन कर रही है
मीडिया से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन कर रही है और कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हो या मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह, प्रतिबंधित संगठनों पर से प्रतिबंध हटाने की बात कहकर या तुष्टिकरण की नीतियां अपनाकर यही बात साबित करते हैं।
कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की नीति पर अपनाती है
पत्रकारों से बात करते हुए आगे वीडी शर्मा ने कहा कि, आतंकवाद का समर्थन करना, प्रतिबंधित संगठन PFI के लिए कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि, हम उन्हें वापस लेकर आएंगे। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद का समर्थन करना है। कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की नीति पर अपनाती है, धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की बात करना भी यही है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस केवल यही तक सीमित रह गई है। इसका परिणाम है पूरे भारत के अंदर आज कांग्रेस आतंकवाद और आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों के साथ खड़े नजर आ रही है। चाहे राहुल गांधी हो या यहां के नेता डीके शिवकुमार कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह जैसे लोग इन्हीं आतंकवादियों का समर्थन करते हैं
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि, एमपी के अंदर दिग्विजय सिंह जैसे लोग इन्हीं आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। बीजेपी ने एमपी के अंदर सिमी का नेटवर्क नेस्तानाबूद कर दिया, यहां PFI खत्म हो रही है। देश के अंदर आतंकवाद खत्म हो रहा है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि, मोदी जी का नेतृत्व में देश सुरक्षित है और आतंकवाद समाप्त हो चुका है। लेकिन कांग्रेस इस प्रकार के लोगों को समर्थन करना चाहती है।
बीजेपी उनके मंसूबों को किसी तरह कामयाब नहीं होने देगी
कर्नाटक चुनाव में ये बड़ा मुद्दा दिखता है, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है। इस तरह वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आतंकवादियों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी उनके मंसूबों को किसी तरह कामयाब नहीं होने देगी।
ये भी पढ़ें - railway station: रेलवे स्टेशन की हालत खस्ता…नाम मात्र का रेलवे स्टेशन जानिए… दिग्विजय के गढ़ में ये कैसा रेल्वे स्टेशन ?
Comments (0)