लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए सभी नवनिर्वाचित सांसद संविधान सदन (पुरानी संसद) में पहुंच चुके हैं। NDA की बैठक में सभी घटकदलों के नेताओं ने बारी-बारी से अपना संबोधन दिया। इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी सभी सांसदों को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
एनडीए की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, जेडीयू नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल के नेता के तौर पर समर्थन देती है।