जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी को 72 हुरों के पास भेज दिया है। आपको बता दें कि, इस आतंकी की पहचान गुरुवार को की गई। पुलिस ने बताया कि, कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान श्रीनगर शहर में ईदगाह इलाके के निवासी गुलजार अहमद मीर के बेटे मोमिन गुलजार मीर के रूप में हुई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, इलाके को सील कर दिया गया और एकमात्र जिंदा आतंकवादी को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया। वह बुधवार शाम मारा गया।