कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को दावा किया कि, पीएम मोदी को बीजेपी के संसदीय दल की बैठक से पहले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुना गया क्योंकि मोदी को विश्वास नहीं था कि, उनकी पार्टी के सांसद उन्हें अपना नेता चुनेंगे या नहीं।
राजग के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और फिर नरेन्द्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।