उत्तर प्रदेश के जालौन के पचोखरा धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। इस दौरान बाबा को देखने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म के बारे में कहा कि, देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है, तो इसके लिए हमें अपने धर्म और अपनी संस्कृति को खुलकर प्रचार और समर्थन करना होगा। वहीं आगे शास्त्री ने कहा कि, जैसे सभी धर्म के लोग अपने-अपने वेशभूषा पहनकर अपने धर्म की पहचान कराते हैं, वैसे ही आप सभी सनातनियों को माथे पर तिलक लगाना आवश्यक है, जिससे हमारे धर्म की पहचान होती है और इससे हमारी संस्कृति मजबूत होती है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल में सुबह से ही उनके अनुयायी एकत्रित हो गए थे।