महाकुंभ 2025 में देश-विदेश के कोने-कोने से तमाम साधु-संत, अखाड़े और श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। इन दिनों संगम नगरी की भव्यता देखते ही बन रही है। इस बीच महाकुंभ में अब राज्य के सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी कैबिनेट की बैठक की भी तैयारी की जा रही है। जिसमें यूपी सराकर के सभी मंत्री शामिल होंगे। हालांकि ये बैठक कब होगी इसकी तारीख को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है।
योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में कैबिनेट बैठक का फैसला लिया है। वहीं बैठक की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है।
Comments (0)