तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'विजय भेरी' यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा KCR सरकार पर हमला किए जाने के बाद तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी एक नेतानहीं, बल्कि एक पाठक हैं, जो स्थानीय नेताओं द्वारा दी गई स्क्रिप्ट को केवल पढ़ लेते हैं। राव ने आगे कहा कि, राहुल इस बात पर भी ध्यान नहीं देते हैं कि, उन्हें क्या लिखा गया था।
केटी रामाराव ने कहा कि, राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जो अपना होमवर्क नहीं करते बल्कि स्थानीय नेताओं की स्क्रिप्ट पढ़ लेते हैं और वापस लौट जाते हैं।