ब्रिटेन दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंदन में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत को कोई डरा नहीं सकता है। यह बात चीन भी समझ गया है और अब भारत को महाशक्ति मानने लगा है।
‘भारत को कोई नहीं डरा सकता, चीन ने भी हमें माना शक्तिशाली’
इस दौरान रक्षा मंत्री ने ग्लोबल टाइम्स प्रकाशित एक आलेख का भी जिक्र किया, जिसमें भारत-चीन संबंधों पर लिखते हुए भारत की ताकत का विशेष उल्लेख किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा, भारत को लेकर चीन की सोच बदली है। अब चीन भी भारत को शक्तिशाली देश मानने लगा है। भारत किसी भी देश के साथ दुश्मनी नहीं चाहती है। पूरी दुनिया हमारे इस रुख से वाकिफ है। हम सभी से मित्रवत संबंध चाहते हैं।Read More: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले - अखिलेश यादव के रट्टू तोता हैं समाजवादी पार्टी के नेता
Comments (0)