देश में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में 2024 की सियासी चाय भी उबल रही है। ऐसे में इन चुनावों ने विपक्षी दलों में भी टकराव पैदा हो गया है। जनसभाओं में इंडी गठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जुबानी तीर छोड रहे हैं। एमपी विधानसभा में कांग्रेस और सपा एक-दूसरे पर तीखी बयानबाज़ी कर सुर्खियां बटोर रही हैं। एमपी के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव राजस्थान में भी कांग्रेस की पोल खोलने को मैदान में उतरने वाले हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि, सपा पार्टी राजस्थान की 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।