CM के. चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के किसानों से आह्वान करते हुए कहा है कि, वे अपने राज्य में कृषक समुदाय की सरकार बनवाएं। CM के.चंद्रशेखर राव ने भारत राष्ट्र समिति की महाराष्ट्र में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अबकी बार किसान सरकार।
इस बार महाराष्ट्र में प्रशासन का तेलंगाना मॉडल हो
अपने संबोधन में के. चंद्रशेखर राव ने किसानों से जिला परिषद चुनावों में बीआरएस को जिताने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि, हम यह चाहते हैं कि, इस बार महाराष्ट्र में प्रशासन का तेलंगाना मॉडल हो। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, किसान आपनी जान दे रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि, किसानों को देश की राजधानी में 13 महीने तक आंदोलन करना पड़ा था, जिसके बाद पीएम मोदी ने दुख जताता और उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
हमें देश को बदलने के लिए अलग तरह की सोच चाहिए
उन्होंने कहा कि, हमें देश को बदलने के लिए अलग तरह की सोच चाहिए। बीआरएस किसी वर्ग या धर्म के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए है। आपने संबोधन में उन्होने कहा कि, उनकी पार्टी महाराष्ट्र में स्थायी कार्यालय बना रही है। राव ने आगे बोलते हुए कहा कि, देश में जरूरत से दोगुना पानी उपलब्ध है, लेकिन फिर भी पेयजल का अभाव है। हैदराबाद में जुबिली हिल्स और बंजारा हिल्स में अमीर जो पानी पीते हैं, आदिलाबाद में गरीब भी वही पानी पीते हैं।
ये भी पढ़ें - बेंगलुरु में आज गायब हो जाएगी हर चीज की परछाई, जानें क्या है Zero Shadow Day
महाराष्ट्र में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के लिए बीमा योजना क्यों नहीं है
तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने भारत राष्ट्र समिति की महाराष्ट्र में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के लिए बीमा योजना क्यों नहीं है। राव ने किसानों से कहा कि, वे नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बजाय विधायक और सांसद बनें।
ये भी पढ़ें - Rajasthan News: माली सैनी समाज के आंदोलनकारी ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- 12 प्रतिशत लेकर रहेंगे
ये भी पढ़ें - पहलवानों की याचिका पर Supreme Court ने भेजा नोटिस, WFI चीफ पर यौन उत्पीड़न का है आरोप
Comments (0)