बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव। दोनों कल बिहार में एक साथ नजर आए... यह स्वाभाविक है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और आगे बढ़ेगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि, यह तो नीतीश कुमार को तय करना है कि, वे भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे या फिर RJD के साथ जाएंगे।