आज यानी की बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए संसद में चुनाव होने हैं। NDA ने ओम बिरला को दोबारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उनके (ओम बिरला) सामने अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि, दोनों ही उम्मीदवारों ने बीते दिन अपना-अपना नामांकन भर दिया है।
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि, पहले आप अध्यक्ष के चुनाव का समर्थन करें और उसके बाद हम डिप्टी स्पीकर पर चर्चा करेंगे। तो, वह जवाब संतोषजनक नहीं था। इसलिए, हमारे नेताओं ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला किया।