नीट यूजी विवाद, नीट पीजी स्थगित और UGC-NET, CSIR-NET जैसी देश की बड़ी परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र की मोदी सरकार चारो तरफ से घिरी है। आपको बता दें कि, इन्हीं सब विवादों के बीच ‘एंटी पेपर लीक कानून’ भी लागू कर दिया गया। दरअसल, UGC-NET, CSIR-NET के बाद आज होने वाली नीट पीजी स्थगित होने पर बवाल मचा हुआ है। इसी को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर हमला किया है।
प्रियंका गांधी ने X पर लिखा है
NEET-UG :- पेपर लीक
NEET-PG :- रद्द
UGC-NET :- रद्द
CSIR-NET :- रद्द