कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना। कांग्रेस नेता ने कहा कि, डबल इंजन सरकार का मतलब बेरोजगारों पर दोहरी मार है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि, आज बेरोजगारी की बीमारी से उत्तर प्रदेश का हर तीसरा युवा ग्रसित है। जहां डेढ़ लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, वहां न्यूनतम योग्यता वाले पदों के लिए भी ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी धारक लाइन लगा कर खड़े हैं। डबल इंजन सरकार का मतलब बेरोजगारों पर 'डबल मार' है।
राहुल गांधी ने कहा कि, पहले तो भर्ती निकलना एक सपना है, भर्ती निकले तो पेपर लीक, पेपर हुआ तो नतीजे का पता नहीं और लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट आने पर भी अक्सर भर्ती के लिये अदालत का चक्कर।