तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी 5वीं लिस्ट शुक्रवार (10 नवंबर) को जारी कर दी है। पांचवीं लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने 7 नवंबर को अपने उम्मीदवारों को चौथी लिस्ट जारी की थी, उसमें 12 नाम थे, इससे पहले 2 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। इससे पहले पहली लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 52 उम्मीदवारों के नाम थे, 27 अक्टूबर को बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, इसमें सिर्फ एक उम्मीदवार एपी मिथुन कुमार रेड्डी का नाम था।
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी 5वीं लिस्ट शुक्रवार (10 नवंबर) को जारी कर दी है। 5वीं लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।