धर्मनगरी अयोध्या विश्व के पटल पर छाया हुआ है. सैकड़ों साल के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. निर्माण कार्य शुरू होने के सथ ही करोड़ों रामभक्त के मन में बस एक ही इच्छा थी कि वह कब अपने रामलला को देख पाएंगे. अब वह घड़ी भी काफी नजदीक आ चुकी है. 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर सभी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इन सबके बीच खासकर लखनऊ और उसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी. लखनऊ से अयोध्या के बीच जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा की शुरूआत की जाएगी. सेवा शुरू करने की तिथि तय कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रामनगरी अयोध्या के बीच 19 जनवरी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लखनऊ से अयोध्या के बीच उड़ान भरने के लिए कुल 6 हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया है. इनमें से 3 हेलीकॉप्टॉर अयोध्याा और 3 लखनऊ से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरेंगे. बता दें कि लखनऊ से बड़ी तादाद में लोगों के अयोध्या आने की संभावना है. काफी लोग बहुत जल्दी अयोध्याा आना चाहते हैं, हेलीकॉप्टार सेवा ऐसे ही श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर शुरू करने का फैसला किया गया है.
19 जनवरी से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी