लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष अभी से लामबंद हो गया है। विपक्ष ने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया है, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर कौन सी पार्टी कितना संतुष्ट हो पाएगा इस पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A.गठबंधन में शामिल दलों के बीच की विवाद खुलकर सामने आने लगा है। वहीं पीएम चेहरे को लेकर भी विपक्षी दल अपने-अपने नेताओं के नाम ले रहे हैं। इस बीच NCP चीफ शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। पवार ने कहा है कि, वह इस बात पर ध्यान देंगे कि, सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A.गठबंधन के घटक दलों के बीच किसी तरह का मतभेद ना हो।
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि, वह इस बात पर ध्यान देंगे कि, सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A.गठबंधन के घटक दलों के बीच किसी तरह का मतभेद ना हो।