भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश करा सकता है।
दिल्ली में मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, बर्फबारी और तूफान की भविष्यवाणी की है। अगले कुछ दिनों तक उप-हिमालयी और गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 मार्च तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है।
Comments (0)