देशभर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दक्षिण पश्चिम मानसून अलविदा कह चुका है और उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। इस समय मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम की ठंडी हवा महसूस होने लगी है।
दिल्ली में स्मॉग की समस्या बढ़ने से ठंड के साथ-साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी में सुबह-शाम ठंड है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर तापमान में वृद्धि हो जाती है। मौसम विभाग ने आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर भारत में इस हफ्ते दिन के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।
देशभर में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दक्षिण पश्चिम मानसून अलविदा कह चुका है और उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। इस समय मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
Comments (0)