पंजाब सरकार ने ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरपंचों को 15 अगस्त से हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।सीएम मान ने कहा कि सरपंच दिन रात गांव में लोगों की सेवा करते हैं और वो सैलरी के हकदार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि AAP की सरकार लोगों के विकास के लिए काम करती रहेगी.
15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक सैलरी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज एक बड़ा फ़ैसला लिया गया है. 15 अगस्त से हर सरपंच को हर महीने 10,000 रुपये की सैलरी मिलेगी. सरपंच पंचायत लोकतंत्र की पहली कड़ी होते हैं. वो दिन-रात गांव की सेवा करते हैं. वे सैलरी के हकदार हैं.
अगर गांव तरक्की करेगा, तो पंजाब तरक्की करेगा- भगवंत मान
पंजाब के सीएम ने आगे कहा, अब सरपंच अपने परिवारों के साथ भी अच्छी तरह रह पाएंगे और गांव का और तेजी से विकास करेंगे. अगर गांव तरक्की करेगा, तो पंजाब तरक्की करेगा. हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे. यह हमारा वादा है.'