राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली। श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरने से मौसम अचानक बदल गया, जबकि जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और कोटा समेत कई जिलों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई इलाकों के लिए राहत भरे साबित हो सकते हैं।
कई जिलों में बरसे मेघ, श्रीगंगानगर में गिरे ओले
रविवार को बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर और कोटा समेत कई जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
सीकर में सबसे ज्यादा बरसे बादल
राजस्थान में सबसे अधिक बारिश सीकर जिले के धोद क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 65 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा लोसल में 45 मिमी और दांतारामगढ़ में 13 मिमी बारिश हुई। चूरू के तारानगर में 7 मिमी और राजलदेसर में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अलवर, जयपुर, बीकानेर और फलोदी के कई इलाकों में भी मेघ जमकर बरसे।
जयपुर में मौसम हुआ सुहाना
राजधानी जयपुर में रविवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। रामपुरा डाबरी में 21 मिमी, सांभर में 20 मिमी, चौमूं में 17 मिमी और कालवाड़ में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई और दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
बारिश के बीच इन जिलों में चढ़ा पारा
एक ओर जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर और जैसलमेर में पारा 41-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
आज कैसा रहेगा मौसम?