


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि, महाराष्ट्र के नतीजों से राहुल गांधी को 440 वोल्ट का झटका लगा है। शिंदे के मुताबिक राहुल गांधी पराजय के झटके से उबर नहीं पा रहे हैं और महाराष्ट्र के नतीजों पर आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी का बयान...
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया है कि, महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारी तादाद में लाखों नए वोटरों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जो की बहुत बड़ा खेल था और इन वोटरों सिर्फ और सिर्फ महायुति के लिए वोटिंग की। जिसकी वजह से महाराष्ट्र में महायुति की जीत हुई।
नतीजों से राहुल गांधी अभी तक बौखलाए हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब देते हुए शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में राज्य में लाड़की बहनों की महालहर आई थी। एकनाथ शिंदे ने विपक्षी दलों के "सौतेले भाइयों" को करारा जवाब दिया और महायुती को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस नतीजों से राहुल गांधी अभी तक बौखलाए हैं। अब तक हार के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।