राजस्थान में सर्दी का सितम पिछले चार दिन से जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढा दी गई है। शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी तक थी। अब ठंड के मद्देनजर जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। 14 जनवरी को रविवार और 15 जनवरी को मकर सक्रांति का अवकाश है। ऐसे में जयपुर में 8वीं तक के बच्चों के लिए 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगी।
ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढा दी