Jaipur: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्री-विधायकों (PM Modi) नसीहत देते हुए कहा- गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहें। पीएम मोदी ने विधायकों से पूछा कि कांग्रेस चुनाव क्यों हारी? कांग्रेस के हार का कारण क्या रहा? कुछ विधायकों ने कहा, गुटबाजी और कुछ विधायकों ने कहा, भ्रष्टाचार। पीएम ने तुरंत सभी विधायकों से कहा कि अब यह दोनों चीजें आप पर भी लागू होती हैं।
जानें मंत्रियों से क्या बोले पीएम मोदी
आपको गुटबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहना है। पार्टी आपकी सारी गतिविधियों को मॉनिटरिंग कर रही है। पीएम मोदी ने तीन दिवसीय जयपुर दौरे के पहले दिन शुक्रवार रात भाजपा विधायकों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी ने विधायकों से कहा कि केवल 5 साल को ध्यान में रखकर काम नहीं करना है। 5 साल बाद सरकार रिपीट हो इस चीज को दिमाग में रखकर आगे काम करना है। पीएम ने कहा कि जिन बूथों पर आप चुनाव हारे हैं। सबसे पहले उन बूथों पर जाए। वहीं जिन बूथों पर आपको जीत मिली है। उसका मंथन कीजिए कि इन बूथों पर आपको किस वजह से जीत मिली और जिन बूथों पर आप हारे हैं। उसकी वजह क्या रही।
'आपको सरकार के नशे में चूर नहीं रहना हैं': पीएम मोदी
पीएम ने विधायकों से कहा कि आपको सरकार के नशे में चूर नहीं रहना है। धरातल पर काम करना है और काम ऐसा करना है। जिससे सरकार रिपीट हो। इसके साथ ही मोदी ने विधायकों को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से भी दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सब अधिकारी काम करते हैं, बस आपको काम करवाना आना चाहिए।
पीएम मोदी ने विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को दिया ये टास्क
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर विधायकों (PM Modi) और पार्टी पदाधिकारी को टास्क दिया। कहा- विकसित संकल्प भारत यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की ओर से पिछले साढ़े 9 सालों में किए गए कामों को लोगों तक लेकर जाए। जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें योजनाओं से जोड़ें। वहीं जिन्हें योजना का लाभ मिला है, उनके जरिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार करवाया जाए। वहीं, 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी पीएम ने नेताओं को कहा- हर घर में 5 दीपक जलाए।
इंदिरा रसोई योजना का नाम बदला
राजस्थान सरकार ने इंदिरा रसोई योजना का नाम बदल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के सामने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुरानी योजना में कई खामियां थीं। योजना का नाम श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना रखा गया है। पीएम ने फ्लैगशिप योजनाओं और नमो ऐप को लेकर भी विधायकों से संवाद किया। इस बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंची हैं। इससे कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं।
पीएम ने विधायको-पदाधिकारियों के साथ किया डिनर
पीएम ने विधायकों-पदाधिकारियों के साथ डिनर किया। डिनर में श्रीअन्न (मोटे अनाज) से बनी डिशेज को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बैठक लेने पहुंचे थे। मोदी शुक्रवार को 6 से रात 9 बजे तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में रुके। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जब पीएम रवाना हुए तो विधायकों ने मोदी-मोदी और एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए। मोदी रात को राजभवन में रुकेंगे। शनिवार को वे राजस्थान इंटरनेशल सेंटर में चल रही डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
कमल की थीम पर की गई विशेष सजावट
प्रधानमंत्री के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आगमन को लेकर (PM Modi) कार्यालय पर विशेष सजावट और रोशनी की गई। मुख्य भवन से लेकर कार्यालय परिसर को कमल की थीम पर सजाया गया। वहीं जयपुर एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय और राजभवन के रूट पर संगठन की ओर से भाजपा के झंडे लगाए गए। वहीं प्रशासन की ओर से विशेष सजावट की गई है। पीएम मोदी की विजिट को लेकर गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने भी बीजेपी कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के सात पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी।
सीएम भजनलाल पूरी कर रहे हैं मोदी की दी हुई गारंटियां
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को बैठक के दौरान कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब काम पूरा होने की गारंटी है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने जनता को गारंटी दी थी, भाजपा की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया, 450 में रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से लोगों को लाभान्वित किया। भाजपा सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान भारत योजना सहित मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है।