Jaipur: राजस्थान में आज से बीपीएल और उज्जवला योजना (Rajasthan News) से जुड़े लोगों को सिलेंडर रिफिल करवाने पर रसोई गैस 50 रुपए सस्ती मिलेगी। वर्तमान में इन उपभोक्ताओं को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है, लेकिन भजनलाल सरकार ने रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत इसे 450 रुपए में देने का एलान किया था। हालांकि इसका फायदा तब मिलेगा, जब उपभोक्ता विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहरों और गांवों में लग रहे कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक हर परिवार (उज्जवला और बीपीएल श्रेणी) को माह में एक सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा।
राजस्थान में आज से बीपीएल और उज्जवला योजना से जुड़े लोगों को सिलेंडर रिफिल करवाने पर रसोई गैस 50 रुपए सस्ती मिलेगी।