योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट में प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगात मिल सकती है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर योगी सरकार ने अपना बजट तैयार किया है। विभिन्न सेक्टर्स में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2 लाख करोड़ का संभावित खर्च किया जा सकता है। आज सदन में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को नई मंजूरी मिलेगी।
महिलाओं को मिलेगा तोहफा!
यूपी विधानसभा में दो नए एक्सप्रेसवे प्रदेश को मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है। कई योजनाओं में महिलाओं को राहत दी जा सकती है। युवाओं और बेरोजगारों के लिए भी योगी सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। दसवीं और इंटरमीडिएट स्कूलों में 5 हजार से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग से करने का फैसला किया जा सकता है।
11 बजे पेश होगा बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। बजट को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि यह बजट गरीबों और किसानों के लिए समर्पित होगा। आज पेश होने वाले बजट ऐतिहासिक होगा। जिसे सालों तक याद किया जाएगा। भाजपा सरकार आम जनता को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लेती है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का विकास करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।
आवास योजना को लेकर होंगे बड़े ऐलान
बताया जा रहा है कि पीएम शहरी आवास योजना को तकरीबन 2 हजार करोड़ का बजट मिल सकता है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए 800 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही लखनऊ में मेट्रो रेल का विस्तार करने के लिए बजट का ऐलान किया जा सकता है।
Comments (0)