भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर 9 फरवरी को देहरादून में संगठन की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा मौजूद रहेगी इस कार्यशाला में होने वाले संगठन चुनाव पर चर्चा होगी।
प्रत्येक विधानसभा में तीन पर्यवेक्षक भेजे
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होने है जो निकाय चुनावों की वजह से टल गए थे लेकिन अब जल्द ही राज्य में भाजपा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी। संगठनात्मक चुनावों के विषय में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि निकाय चुनावों की वजह से संगठन के चुनाव में देरी हुई है अब संगठन के चुनाव शुरू हो गए है इसके लिए 9 फरवरी को देहरादून में संगठन की कार्यशाला रखी गई है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा मौजूद रहेगी इस कार्यशाला में होने वाले संगठन चुनाव पर चर्चा होगी। प्रत्येक विधानसभा में तीन तीन पर्यवेक्षक भेजे जा रहे है जो मंडल अध्यक्षों के नामों को लेकर आयेंगे और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 15 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी वहीं दूसरे चरण में 25 फरवरी तक ज़िला अध्यक्षों के नाम फाइनल हो जाएंगे इसके लिए भी जिलों में पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे।
Comments (0)