चम्पावत की शांत वादियों ने साहस संकल्प और रोमांच का अद्भुत संगम देखा। चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत पैरामोटर क्रॉस कंट्री चम्पावत 2026 का आयोजन चल रहा है जिसने भारतीय साहसिक पर्यटन के इतिहास में एक नई इबारत लिख दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभिनव पहल के तहत भारत में पहली बार चम्पावत में 120 किलोमीटर लंबी पैरामोटर क्रॉस कंट्री उड़ान का आयोजन चल रहा है।
युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम
07 जांबाज़ पायलटों ने एक साथ उड़ान भरते हुए दुर्गम पर्वतीय भूभाग के ऊपर से रोमांचक हवाई यात्रा उचौलिगोठ से डांडा रीठा होते हुए लोहाघाट पहुंची लोहाघाट के टांड़ खेल मैदान में आज पायलटो ने रोमांचक उड़ान भरी। मुंबई से आए पैरा मोटरिंग पायलट सैमसन डिसिल्वा ने बताया पैरा मोटरिंग गेम को भारत में काफी कम लोग जानते हैं लेकिन यह साहसिक पर्यटन के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन सकता है। पर्वतीय क्षेत्र के युवा मानकों को पूरा कर पैरामोटर का अच्छा पायलट बन सकते है। पैरा मोटरिंग का आयोजन कर रही चंपावत साहसिक पर्यटन एवं परिवहन सहकारी संघ अध्यक्ष ज्योति भंडारी व पायलट अमित परमार ने बताया पैरा मोटरिंग में चंपावत जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उनकी सस्था युवाओं ट्रेनिंग दे रही है चंपावत जिले के युवा पैरा मोटरिंग का प्रशिक्षण लेकर पर्यटकों को पहाड़ की वादियों की सैर करा कर अच्छा रोजगार कर सकते हैं। उनकी संस्था युवाओं का पूरा सहयोग करेगी कहा इस खेल के लिए पैराग्लाइडिंग की तरह आपको ऊंची पहाड़ी की जरूरत नहीं है आप किसी भी खेल मैदान से उड़ान भर सकते हैं।
अध्यक्ष ज्योति भंडारी ने कहा इस साहसिक खेल से बालिकाएं भी जुड़ सकती हैं उन्होंने क्षेत्र की बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में पैरामोटरिंग के क्षेत्र में उतरने की अपील की है कहा पैरा मोटर खरीदने के लिए सरकार के द्वारा काफी अच्छी सब्सिडी दी जा रही है। कहा यह आयोजन केवल एक साहसिक खेल नहीं बल्कि जनपद में वर्ष भर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने तथा पर्वतीय जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने पैरामोटरिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया।
Comments (0)