ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलीं। राधा केली कुंज आश्रम में दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक चर्चा हुई।आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने आध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपराओं को लेकर बातचीत की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन के आश्रम में की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात
मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से राष्ट्रपति को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा, माला और प्रसाद भेंट किया गया। इससे पहले दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए थे.मंदिर में उनका प्रवेश भोग घर द्वार से हुआ, जहां मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया. गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं.
Comments (0)