पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपना मेगा चुनावी अभियान तैयार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार भाजपा अपने शीर्ष नेताओं के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति पर काम कर रही है।
पीएम मोदी के 14, अमित शाह के 8 और सीएम योगी के 8 कार्यक्रम
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें भव्य रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं, जिनके जरिए मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं। शाह का फोकस संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं।
भाजपा का यह प्लान साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 152 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Comments (0)