उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है। लोक भवन में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के बाद धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
धामी मंत्रिमंडल का विस्तार और महत्व
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मंत्रिमंडल विस्तार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला-युवा संतुलन साधने की कोशिश की है।
साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से मंत्रिमंडल के कई पद खाली थे। समय-समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं उठती रही हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने से ठीक तीन दिन पहले यह विस्तार किया गया है।
Comments (0)