उत्तरप्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर गर्मी से राहत दी, वहीं खड़ी फसलों पर इसके असर की आशंका जताई जा रही है।
मेरठ और पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात के बाद से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है, लेकिन लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। खासतौर पर आलू, सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा किसानों की चिंता का कारण बन गया है।
वाराणसी में आंधी-बारिश से बदला मौसम
वाराणसी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संभल में भी अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज बूंदों के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश तेज होती है, तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
Comments (0)