देहरादून - उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष केदारनाथ हेली सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) हेलीपैड पर आधुनिक उपकरण और हेलीकॉप्टरों में कैमरे स्थापित करेगा।
यह नई व्यवस्था विशेष रूप से केदारनाथ यात्रा के दौरान हवाई सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की जा रही है। इसके अलावा, प्रदेश में चारों धामों के लिए संचालित चार्टर सेवाओं में भी कैमरों के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं का उपयोग काफी बढ़ जाता है। इस दौरान केदारनाथ के लिए नियमित शटल सेवाओं के साथ ही देहरादून से शेष तीन धामों के लिए चार्टर सेवाओं का संचालन भी किया जाता है।
पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान पहले चरण में पांच हेली दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 13 लोगों की जान गई थी। प्रारंभिक जांच में इन हादसों के लिए खराब मौसम, घने बादल, कम विजिबिलिटी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार पाया गया था।डिजिटल निगरानी प्रणाली के लागू होने से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और हेली सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
Comments (0)