कांग्रेस कि उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा अपने उत्तराखंड दौरे में हरिद्वार पहुंची हरिद्वार के जयराम आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंची कुमारी शैलजा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सब जगह स्थानीय कार्यकर्ताओं से स्थानीय नेताओं से सीनियर नेताओं से सबसे बातचीत हुई है और हो रही है और यह तो अभी चलेगा आगे अभी एक दौरा और रखा है आगे आने वाले समय में और भी जगह पर जाते रहेंगे बहुत अच्छा फीडबैक भी मिल रहा है और हम अपनी कांग्रेस पार्टी की तैयारी कार्यकर्ताओं के साथ सीनियर नेतायों के साथ और उनका उत्साह सब कुछ का जायजा ले रहे हैं
भाजपा से सभी लोग दुखी
कुमारी शैलजा का कहना है कि कार्यकर्ता खुद बूस्टअप है और जनता है जनता यह कह रही है कि आप सरकार अब बनाओ भाजपा से सभी लोग दुखी हो चुके हैं जितना भ्रष्टाचार यहां फैल चुका है हर स्तर पर अपराध इतना बढ़ गया है लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है दलितों का एक्सीडेंट हो रहा है यहां से पलायन हो रहा है बेरोजगारी बढ़ रही है हर तरह से उत्तराखंड में एक ऐसा माहौल है आम जनता की जुबान पर है कि इस बार भाजपा को पलटे हैं और कांग्रेस को लाये अभी लोग शामिल हो रहे हैं अभी और भी बहुत सारे लोग शामिल होंगे बहुत से लोग संपर्क में है नीचे जमीन से लेकर सीनियर लीडर तक समय-समय पर अभी तो बहुत समय है चुनाव का समय-समय पर हमारे साथ और लोग जुड़ते जाएंगे पार्टी में इजाफा होता जाएगा और लोगों का उत्साह भी बढ़ता जाएगा
हिमंत बिस्वा पर तंज
कुमारी शैलजा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बयान बाजी को लेकर कहना है कि वह केवल हिमंत बिस्वा नहीं उनका तो जुबान जो है और बाकी के नेताओं की भी आप जुबान देख लीजिए भारत की राजनीति भारत की संस्कृति ऐसी नही थी कुछ भी जो आए बोल दे जहर बोल दे लोगों में जहर खोल दे लेकिन अब ज्यादा दिन यह चीज कैसे चलेगी जनता को भी इस पर अपनी टिप्पणी देनी पड़ेगी वोट के माध्यम से क्या ऐसी सरकार है ऐसे लोग ऐसी पार्टी जिसको सत्ता दी उन्होंने चाहे असम देखो या और जगह देखो केंद्र में भी देख लीजिए यह क्या खिलवाड़ कर रहे हैं
हरीश रावत समझदार नेता
कांग्रेस की गुटबाजी और हरीश रावत के अवकाश पर जाने को लेकर कुमारी शैलजा का कहना है कि सब कुछ दूर हो जाएगा सब समझदार लोग हैं और सब की बात रखने का सही फोरम होता है और यह पार्टी के अंदर की बात है अंदर इसको सूलझा लिया जाएगा हमने अपनी पार्टी को अपने स्टैंड पर खड़ा किया है आगे भी खड़ा करेंगे हम अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।