मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस बैंड में 679 आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधीन आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
संगीत जानने वालों को प्राथमिकता
इस भर्ती में उन उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें संगीत वाद्य यंत्रों का ज्ञान है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पुलिस बैंड को और अधिक मजबूत बनाना और प्रशिक्षित संगीत कलाकारों को पुलिस विभाग से जोड़ना है।
भर्ती का उद्देश्य
इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग अपने बैंड को पेशेवर और सक्षम बनाना चाहता है, ताकि विभिन्न कार्यक्रमों और औपचारिक अवसरों पर बेहतर प्रस्तुति दी जा सके।