उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश और ओले का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है।
बरेली, हरदोई सहित 6 शहरों में ओले गिरे
लखनऊ और वाराणसी में मौसम साफ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। आगरा समेत पश्चिमी जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि पूर्वांचल के जिलों में हल्की धूप और बादल का मिश्रित प्रभाव देखने को मिला।बुधवार देर शाम बरेली, हरदोई सहित 6 शहरों में ओले गिरे। मेरठ और सहारनपुर में ओलों की इतनी मात्रा गिरी कि सड़क और खेतों पर सफेद चादर जैसी परत बन गई।
30 जिलों में बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसतन 2.8 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य (0%) से लगभग 200% अधिक है। सबसे अधिक बारिश अलीगढ़ में 11.9 मिमी हुई, जो सामान्य (0.1%) से 11,800% अधिक है। प्रदेश में उच्चतम तापमान 38.6 डिग्री बांदा में रिकॉर्ड किया गया।