भोपाल। प्रदेश में लगातार बन रहे प्रेरित चक्रवातों के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को राजधानी भोपाल सहित करीब 15 जिलों में हल्की बौछारें पड़ीं। भिंड और श्योपुर जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 5 डिग्री तक गिर गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी उतार-चढ़ाव वाला रहा।
7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्से के सात जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 32 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल से तीन दिन के लिए बारिश के सिस्टम में ब्रेक लग सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10, 11 और 12 अप्रैल को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 11 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
बुधवार दोपहर को जबलपुर, भेड़ाघाट और नरसिंहपुर में मध्यम गरज के साथ बिजली चमकी। वहीं बालाघाट, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, भिंड, श्योपुर, दतिया, रायसेन, सागर, दमोह, उत्तरी छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ओरछा में 52 मिमी और शिवपुरी में 29.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
32 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी
दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमारिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और मैहर।
प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 33.2 22.0
इंदौर 32.2 21.5
ग्वालियर 30.8 17.7
जबलपुर 31.1 20.0