असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।
31,940 मतदान केंद्र बनाए गए
अधिकारियों के अनुसार असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। असम के 35 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
केरल में भी सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
पुडुचेरी में 9.50 लाख मतदाता
पुडुचेरी में 9.50 लाख मतदाता आज 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में करेंगे।