एक और प्रदेश में फायर सीजन शुरू हो चुका है। तो वहीं दूसरी ओर वन विभाग की रीड की हड्डी माने जाने वाले वनबीट अधिकारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के क्रम में वन बीट अधिकारी संघ चंपावत के अध्यक्ष भूपाल सिंह के नेतृत्व में वन बीट अधिकारियों ने लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उनकी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया।
फर्त्याल ने सरकार से किया अनुरोध
पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा वनबीट अधिकारियों ने उन्हें अपनी मांगों को लेकर जो ज्ञापन सौंपा है। वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री व वन मंत्री के सामने रखेंगे। इसी के साथ जो उनकी जायज मांगे हैं उन्हें पूरा करने का अनुरोध करेंगे। फर्त्याल ने कहा फायर सीजन में वन कर्मियों का हड़ताल में चले जाना काफी गंभीर मामला है। सरकार इस पर जरूर विचार करेगी। वहीं वन बीट अधिकारी संघ अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत ने कहा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर वन बीट अधिकारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका सरकार से अनुरोध है कि उनकी मांगों को पुरा किया जाए साथ ही चेतावनी दी है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश के सभी वन बीट अधिकारी देहरादून का कूच करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी उन्होंने कहा वन कर्मियों का जीवन काफी जोखिम भरा रहता है। कुल मिलाकर फायर सीजन में वन कर्मियों का हड़ताल में चले जाना वन विभाग को भारी पड़ सकता है।
Comments (0)