मसूरी माल रोड पर देर रात पर्यटक और स्थानीय निवासियों के बीच माल रोड में प्रवेश को लेकर कहां सुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे चले और दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है
दंपति द्वारा लोगों पर जूते चप्पल से वार
जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली से आए पर्यटकों का वहां माल रोड के बैरियर पर खड़ा था जिसके कारण पीछे वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों से वाहन हटाने की बात की गई जिस पर दिल्ली से आए पर्यटक दंपति द्वारा स्थानीय लोगों पर जूते चप्पल से वार कर दिया गया इसके बाद माल रोड पर हंगामा हो गया और स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने के बाद पुलिस को बुलाया गया इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा कोतवाली मसूरी में तहरीर दी गई है पुलिस जांच में जुट गई है
बैरियर पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यटक दंपति द्वारा स्थानीय लोगों और बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई है जिसको लेकर पूरे शहर में आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है कि बाहर से आकर पर्यटक इसी तरह से यहां पर बदसलूकी करते हैं और आए दिन बैरियर पर मार पिटाई की घटनाएं होती रहती है बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यटक दंपति प्रतिबंधित समय में माल रोड में जाने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद बैरियर कर्मचारियों द्वारा उन्हें रोका गया और स्थानीय लोगों द्वारा उनसे वहां से वहां हटाने की बात की गई लेकिन पर्यटक दंपति द्वारा सभी लोगों के साथ बदतमीजी की गई और मामला कोतवाली तक पहुंच गया