केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने।
पंकज चौधरी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। महाराजगंज जिले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ एयरपोर्ट और पार्टी कार्यालय पर पहले से ही मौजूद रहे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के यूपी बीजेपी के अगले अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है और उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
Comments (0)